Breaking News

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आरएलडी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ : रोहित अग्रवाल

– रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल और राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का बुके और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने किया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ उद्योगपति प्रभात गर्ग को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में प्रभात गर्ग के साथ आलोक गोयल, देवेंद्र गर्ग, आयुष गोयल और शिवमोहन अग्रवाल सहित कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कंसल ने भी अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश के संयोजक इन्द्रजीत सिंह टीटू ने नगर और महानगरों में पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की और निर्धारित समय में संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, रामपाल चौधरी, रविन्द्र चौहान, किशन राघव, शेरसिंह मौर्य, तुषार कौशिक और सुनील चौधरी सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, प्रदेश सचिव ओ.डी. त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चंदेला, रामकुमार पंवार, मनोज त्यागी, संजय बैंसला, अमित त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के., खेल प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष राजू गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

Check Also

फर्जी आईपीओ निवेश पोर्टल बनाकर करोड़ों की ठगी, तीन साइबर ठग गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार ठाणे / लखनऊ। सोशल मीडिया पर शेयर बाजार और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES