Breaking News

जयमाल से पहले का प्रेम, खून से लिखा अंत: नवविवाहिता शिवानी हत्याकांड का खुलासा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के झंगहा इलाके में 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी निषाद की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. तीन साल के प्रेम संबंध और शादी के दबाव से उकताए प्रेमी विनय निषाद उर्फ दीपक ने यह वारदात अंजाम दी थी। मंगलवार को एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि 21 नवंबर की रात, मायके आई शिवानी को करीब 2 बजे बाथरूम में ले जाकर धारदार हंसिया से गर्दन रेत दी गई थी. घटनास्थल पर गर्दन और अंगूठे पर गहरे कट के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसने बचाव का प्रयास भी किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद भी विनय और शिवानी के बीच बातचीत जारी थी। 9 मई को देवरिया में हुई शिवानी की शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग में विनय जयमाल के दौरान उसके बेहद करीब दिखाई दिया. घटना की रात दोनों के बीच लंबी फोन वार्ता, डॉग स्क्वॉयड द्वारा तीन बार विनय के घर तक मार्ग सूंघना, और सीडीआर में कॉल डिटेल मिलना, पुलिस के शक को पुख्ता कर गए। सख्ती से पूछताछ में विनय टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्यारोपित हंसिया भी बरामद किया गया।
शिवानी की मां ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है, वहीं गरीबी से जूझ रहा परिवार न्याय की लड़ाई में मदद की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के शेष तकनीकी तथ्यों की पुष्टि होगी।

Check Also

चार हत्याओं के पीछे और कौन? कॉल डिटेल ने बढ़ाई पुलिस की शंका, प्रयागराज हत्याकांड में नए सुराग की तलाश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार सामूहिक हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES