Breaking News

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व होली के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को फूलों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है।
अविनाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा सदैव आपसी सद्भाव और भाईचारे पर आधारित रही है। होली का यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि होली का पर्व देश की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है और इसे मिल-जुलकर मनाने से समाज में प्रेम और भाईचारा और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करें तथा समाज में सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, तौकीर आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चाचा अमीर हैदर, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, कमल किशोर कमांडो, अंबर रिजवी, ए.पी. गौतम, पूर्व मंत्री राज बहादुर, मुईद अहमद, सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इंदल रावत, गजराज सिंह, गयादीन अनुरागी, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, दीपक सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी महिला स्मिता लीग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES