Breaking News

राज बब्बर 1996 चुनाव मामले में बरी, न्यायालय ने सभी आरोप किए खारिज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद राज बब्बर पर वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी लोकप्रियता एवं जनसमर्थन के कारण विपक्षी ताकतों द्वारा निशाना बनाया गया और उन्हें झूठे एवं राजनीतिक प्रेरित मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद उन्होंने सत्य एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबब्बर पर विपक्षी ताकतों द्वारा लगाए गए सभी मुकदमों को फर्जी तथा निराधार बताते हुए आज न्यायालय द्वारा खारिज करते हुए उन्हें बरी कर दिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि उस समय के राजनीतिक परिदृश्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से मुझ पर इस प्रकार की कार्रवाइयां की गई थी जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थीं। मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूँ। देश के लोकतंत्र और संविधान में अपनी आस्था रखता हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूँगा।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES