Breaking News

तालाबनुमा गड्ढे में मस्ती करते दिखे CO अनुज चैधरी, होली के गीतों पर झूमे पुलिसकर्मी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
संभल। संभल में होली के बाद रविवार को पुलिसकर्मियों की एडिशनल एसपी ऑफिस के परिसर में जमकर होली खेली गयी। इस दौरान सीओ अनुज चैधरी और एएसपी श्रीशचंद्र अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तालाबनुमा गड्ढे में होली खेली गयी।
संभल में होली के बाद रविवार को एडिशनल एसपी ऑफिस के परिसर में जमकर होली खेली गयी। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सीओ अनुज चैधरी और एएसपी श्रीशचंद्र अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तालाबनुमा गड्ढे में रंग घोलकर होली खेलते नजर आ रहे हैं, साथ ही होली के गीतों पर सभी पुलिसकर्मी झूमते भी नजर आ रहे हैं। तालाबनुमा गड्ढे में कुछ पुलिसकर्मी जहां होली के गीतों पर झूम रहे हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मी एक दूसरे पर पानी के छींटे भी मारते हुए दिख रहे हैं।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *