Breaking News

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं और उपभोक्ता सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तकनीकी खामियों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जांच पूरी होने तक पुराने मीटरों को बदला नहीं जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस शून्य होने पर भी बिजली आपूर्ति तत्काल नहीं काटी जाएगी। उपभोक्ताओं को तीन दिन तक या 200 रुपये तक के नेगेटिव बैलेंस पर भी बिजली मिलती रहेगी। दो किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को विशेष छूट देने का भी फैसला लिया गया है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि रविवार और त्योहारों के दिन बिजली कटौती नहीं की जाएगी। बैलेंस कम होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को एसएमएस और कॉल के माध्यम से पूर्व सूचना दी जाएगी, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें। बिल जमा होते ही तुरंत बिजली बहाल करने और इसमें किसी भी प्रकार की देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने 24 घंटे सक्रिय टीम बनाकर व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा जी-रामजी अधिनियम, ग्रामीण रोजगार को मिलेगा मजबूत आधार: केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES