Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छेदी लाल पुत्र कन्हईया लाल, निवासी मकान संख्या 09, नगर निगम फ्लैट कार्पोरेशन, अकबरनगर बंधा, सचिवालय कालोनी, थाना महानगर, उम्र लगभग 56 वर्ष है। पुलिस ने उसे मंगलवार 22 अप्रैल को सौमित्र वन के पास अकबरनगर बंधा से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।
घटना 21 अप्रैल को सामने आई। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना महानगर में मुकदमा संख्या 69/2026 धारा 65(2), 137(2), 351(2) बीएनएस व धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता को अपनी स्कूटी पर बहला-फुसलाकर तिकोनिया पार्क के पीछे वाली सुनसान गली में ले गया। वहां मड़ईयां (कपड़े प्रेस करने की दुकान) में शराब के नशे में उसने गलत नियत से नाबालिग के प्राइवेट अंगों से छेड़छाड़ की और धमकी दी।
गिरफ्तारी में अति.नि. प्रदीप सिंह, उ.नि. अनुराग कुमार सिंह, उ.नि. कुलदीप कुमार यादव व का. विशाल सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना महानगर कमिश्नरेट के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस सक्रिय है। यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है।

Check Also

शिवा शर्मा मृत्यु प्रकरण: सीन रीक्रिएशन और चार माह की CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की अमिताभ ठाकुर ने की मांग

– शिवा शर्मा मृत्यु प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, डीजीपी को भेजा प्रत्यावेदन वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *