Breaking News

CRIME : चोरी की 39 किलो चॉदी के आभूषण बरामद, 03 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
बुलन्दशहर 9 सितम्बर। दिनॉकः 09.09.2023 को थाना कोतवाली नगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वलीपुर नहर पुल के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 39 किलो 416 ग्राम चॉदी के आभूषण तथा 01 कार बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनॉकः 07.09.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1-मुकेश निवासी रामनगर थाना एत्मादौला, आगरा।
2-अजय निवासी रामनगर थाना एत्मादौला, आगरा।
3-दुर्गेश उर्फ माता निवासी टेड़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना, आगरा।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES