वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
मिर्जापुर 19 अगस्त। दिनांकः 19-08-2023 को नवेन्दु कुमार, Dy.S.P., S.T.F. फील्ड इकाई, प्रयागराज के नेतृत्व में S.I. धर्मेन्द्र सिंह, H.C. हबीब सिद्दीकी, दिलीप त्रिपाठी, विकास तिवारी, पंकज तिवारी, पुनीत कुमार पाण्डेय, Cons. रविकान्त की टीम ने ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के 01 सक्रिय सदस्य अरूण कुमार सिंह पुत्र सच्चिदानन्द सिंह, निवासी ग्राम बडौरा, पोस्ट सलामतपुर, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66.400 किलोग्राम मादक पदार्थ गॉजा (अनुमानित मूल्य लगभग 17 लाख रूपये) व तस्करी हेतु प्रयोग की जा रही फर्जी नम्बर प्लेट सहित विशेष कैविटीयुक्त 01 अदद टोयोटा इटियास कार नं0 UP 32 EL 2728 (फर्जीे) को अतरैला शिवगुलाम टोल प्लाजा के समीप, थाना लालगंज, मिर्जापुर से गिरफतार किया।
अरूण कुमार सिंह के पास से 04 अदद मोबाइल फोन, 01 पैन कार्ड, 01 अदद रूपे डेविड कार्ड, नकद 5,700/- रूपये भी बरामद हुए। किन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर कार में मौजूद दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। भागने वाला महेश सोनकर पुत्र शिवमूरत, निवासी गुलामी का पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ था और कार भी महेश सोनकर की ही थी। माल उकाईपाली उड़ीसा से लाया गया था।