Breaking News

शादी में थूक-थूककर बनाई रोटियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

– बुलंदशहर में युवक की घिनौनी हरकत पर पुलिस ने की कार्रवाई
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह में रोटियां बनाते समय युवक उन पर थूकता हुआ दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान पठान टोला निवासी दानिश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 2 नवंबर को पहासू थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दानिश शादी के मौके पर खाना बनाते समय रोटियों पर थूकता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकत न केवल सामाजिक सौहार्द के लिए हानिकारक है, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं से भी खिलवाड़ है।
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब रोटियों पर थूकने की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर सहित कई जिलों में ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं। हाल ही में एक जागरण कार्यक्रम के दौरान भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES