Breaking News

शस्त्र पूजन के साथ आत्मरक्षा पर जोर, लाइसेंस के लिए जागरूक करेगी महासभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने कुर्सी रोड स्थित अपने मुख्यालय में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पारंपरिक शस्त्रों तलवार, गदा, त्रिशूल और भाले का पूजन कर उनका प्रदर्शन किया गया। पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन कराया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि शस्त्र केवल पूजन तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि आत्मरक्षा के महत्व को भी समझना जरूरी है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि परिवारों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने हिंदू परिवारों से शस्त्र रखने के संबंध में कानूनी प्रावधानों की जानकारी लेने और आवश्यक होने पर लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अपील की।
ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि महासभा इस दिशा में परिवारों को जागरूक और प्रेरित करेगी। उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से भी अपील की कि वे आत्मरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें और कानूनी प्रक्रिया के तहत शस्त्र लाइसेंस लेने की जानकारी उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में पारंपरिक शस्त्रों के पूजन को धार्मिक परंपरा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। आयोजकों ने कहा कि आत्मरक्षा के विषय में जागरूकता के साथ कानून का पालन करना भी जरूरी है।

Check Also

राजा भैया ने 500 से ज्यादा हथियारों का किया पूजन, बोले- हाथी के दांत दिखाने के अलग, खाने के अलग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार प्रतापगढ़। विजयदशमी के अवसर पर कुंडा विधायक और जनसत्ता दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *