Breaking News

एशियन पैरा गेम्स में यूपी के खिलाड़ियों का जलवा, प्रवीण और आयुष ने जीता स्वर्ण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में पद्मश्री प्रवीण कुमार और शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में आयुष वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुषों की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में अनुभव चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों की सफलता युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है। उनकी उपलब्धियां दूसरे खिलाड़ियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने प्रवीण कुमार, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश के खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से खेल जगत में खुशी का माहौल है। पैरा खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह संदेश देता है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के सहारे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Check Also

योगी सरकार में परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई सुधारने की नई पहल, शिक्षक संकुल बैठकों में नवाचार और बच्चों की तार्किक क्षमता पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *