Breaking News

दूल्हा मामी संग फरार, 14 वर्षीय भाई की जबरन शादी चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दूल्हा अपनी मामी के साथ फरार हो गया और परिजनों ने स्थिति संभालने के बजाय 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी 26 वर्षीय युवती से कराने की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह को रुकवा दिया और नाबालिग को अपने संरक्षण में ले लिया।
घटना थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि एक युवक की बरात मंगलवार को फिरोजाबाद जानी थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। इसी दौरान दूल्हा अपनी मामी के साथ अचानक गायब हो गया। परिवार ने सामाजिक दबाव के चलते शादी रद्द करने के बजाय छोटे बेटे को दूल्हा बनाकर रस्में पूरी करने का प्रयास किया। नाबालिग की उम्र महज 14 वर्ष बताई जा रही है, जबकि जिस युवती से उसकी शादी कराई जा रही थी उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है।
मामले की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बाल विवाह रुकवाया। नाबालिग को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

रामनवमी पर झूमी अयोध्या, सरयू में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के जन्मोत्सव रामनवमी पर अयोध्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES