Breaking News

पहली बार जिले में ही किया जाएगा भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आज बीजेपी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी। इस बार जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा पार्टी के प्रदेश मुख्यालय की जगह जिला कार्यालयों से की जाएगी। लखनऊ और गाजियाबाद के अलावा बाकी सभी जिलों में नाम की घोषणा के लिए दोपहर 2ः00 बजे एक में बैठक होगी।
ज्ञात हो कि यूपी में रविवार को बीजेपी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी। हालांकि, अभी कई जगहों पर पेंच फंसा हुआ है। ऐसे जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 70 से 75 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। लखनऊ और गाजियाबाद के अलावा बाकी सभी जिलों में नाम की घोषणा के लिए दोपहर 2ः00 बजे एक बैठक होगी। इस बैठक में जिले के कई पदाधिकारी और और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES