Breaking News

अखिलेश का PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है: केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 24 सितंबर से रायबरेली में प्रस्तावित PDA रथ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है और उसकी हवा निकल चुकी है।
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि दोनों दल आपस में ही लड़कर समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी साइकिल पंक्चर होगी। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अयोध्या में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर अखिलेश यादव के सवालों के जवाब में केशव मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख को जनता ने 2017 में सत्ता से हटा दिया था। वहीं, अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि जिस चुनाव आयोग पर आज वह सवाल खड़े कर रहे हैं, उसी की बदौलत वह सांसद बने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 23 सितंबर को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को आखिरी चुनाव बताया था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उन पर पलटवार किया। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में कोई आखिरी या नया चुनाव नहीं होता और जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *