Breaking News

किसानों के कर्ज पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, ब्याज 18 से घटकर छह प्रतिशत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। खेती के लिए ट्रैक्टर, कृषि यंत्र या अन्य बड़े निवेश के लिए ऋण लेने वाले छोटे और सीमांत किसानों को अब कम ब्याज चुकाना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक (एलडीबी) से मिलने वाले दीर्घकालिक ऋण की ब्याज दर घटाकर छह प्रतिशत कर दी है। यह दर पहले 11 प्रतिशत थी और एक समय किसानों को यही ऋण 18 प्रतिशत तक ब्याज पर मिलता था।
ब्याज दर में पांच प्रतिशत अंक की कमी से किसानों पर वित्तीय बोझ घटेगा। उदाहरण के तौर पर 10 लाख रुपये के ऋण पर 11 प्रतिशत की दर से एक वर्ष का साधारण ब्याज 1.10 लाख रुपये होता है, जबकि छह प्रतिशत पर यह 60 हजार रुपये रहेगा। यानी एक वर्ष में ब्याज का अंतर 50 हजार रुपये होगा। वास्तविक बचत ऋण की अवधि और बकाया मूलधन के आधार पर अलग-अलग होगी। सरकार ने अगले कुछ वर्षों में पांच लाख लघु और सीमांत किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। योजना की शुरुआत के अवसर पर पांच किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र भी दिए गए। इसके तहत कृषि मशीनरी और खेती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
एलडीबी के ऋण पर ब्याज दर पहले 18 प्रतिशत तक थी, जिसे घटाकर 14 और फिर करीब 11 प्रतिशत किया गया। अब मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत यह छह प्रतिशत हो गई है।

Check Also

नियुक्ति के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES