Breaking News

चाइल्डलाइन ने 3 दिन कि बालिका को राजकीय बाल गृह शिशु में आश्रय दिलाया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 सितम्बर। चाइल्डलाइन लखनऊ के केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा ने बताया कि मलिहाबाद से प्राप्त हुई नवजात बालिका को आश्रय दिलाया गया।
उन्होंने बताया कि अज्ञात नवजात शिशु बालिका -3 दिन पहले जनसामान्य महिला ज्योती धानू पत्नी मगन को मौरंग के ढेर में रोती हुई दिखी जिसकी जानकारी आस-पास के लोगों को भी हुई, जिसमें ज्योती नाम की महिला नवजात बालिका को लेकर अपने घर चली गयी थी। जिसकी सूचना उनके द्वारा मलिहाबाद थाने को दी जनसामान्य द्वारा चाइल्डलाइन को सूचित किया गया | तत्पश्चात चाइल्ड लाइन के सदस्य विजय पाठक, अनीता त्रिपाठी मौके पर गए सम्बन्धित थाने की मदद से बच्ची को जीडी कराने के उपरांत अपनी सुपुर्दगी में लिया गया। बच्ची को झलकारी बाई महिला चिकित्सालय अस्पताल में दिखाया गया, डॉक्टर के अनुसार बच्ची स्वस्थ है जिसकी जानकारी सी.डब्लू.सी अध्यक्ष रावेंदर सिंह जादौन को दी गयी सी.डब्लू.सी के आदेशानुसार नवजात बच्ची को राजकीय बाल गृह शिशु में आश्रय दिलाया गया |

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *