Breaking News

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी सेना के मेजर मयंक विश्नाई के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद मयंक विश्नाई के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहीद मयंक विश्नाई के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Check Also

3000 यूनिट रक्तदान से डिप्लोमा इंजीनियरों ने पेश की मानवता की मिसाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हृदय सम्राट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES