Breaking News

लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नए कार्यालय का लोकार्पण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजधानी लखनऊ में महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नवीन कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित किसान बाजार के द्वितीय तल पर आयोजित हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार, सीटों में वृद्धि, स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता सुधार और अधोसंरचना विकास को नई गति देने के लिए यह कार्यालय एक मजबूत प्रशासनिक केंद्र साबित होगा। उन्होंने इसे चिकित्सा शिक्षा में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाने वाली बड़ी उपलब्धि बताया। नए कार्यालय के जरिए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, प्रशिक्षण संस्थानों और संबंधित योजनाओं की निगरानी एवं संचालन अब अधिक व्यवस्थित, सुचारु और प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, महानिदेशक एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा अपर्णा यू., वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES