Breaking News

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 14 वर्षीय छात्रा के पिता से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित संबंधित न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के बाद अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में प्रदर्शन के बाद स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार चार सितंबर को हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप सामने आने के बाद की गई, जिसमें स्वतंत्र ने कथित तौर पर छात्रा के पिता पर हमला करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की संबंधित धारा भी जोड़ी है। इसके अलावा स्वतंत्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामला 23 जून 2026 का है। आरोप के मुताबिक जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक युवक से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दो-तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। लोहे के कड़े जैसी ठोस वस्तु से सिर पर हमला किए जाने का भी आरोप है। घायल को उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में सिर पर दो कटे हुए घाव दर्ज किए गए।
स्वतंत्र की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थन में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर जुटे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र के खिलाफ दर्ज मामले पर सवाल उठाए। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

लाल किले पर पहली बार राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, बदला 80 साल पुराना प्रोटोकॉल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES