Breaking News

भूख के विरुद्ध संवेदना की पहल, बृज की रसोई ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण सेवा आयोजित की गई। अभियान के दौरान जरूरतमंद, निराश्रित, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपनत्व और सम्मान का भाव भी दिया गया।
संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल किसी की भूख मिटाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान और अपनत्व का एहसास कराना है। बृज की रसोई का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-सी सहभागिता भी किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
दीपक भुटियानी ने बताया कि स्वयंसेवकों ने पूरी संवेदनशीलता के साथ भोजन वितरण की जिम्मेदारी निभाई। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के सेवा अभियान समाज में संवेदना, सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। विकास पाण्डेय ने कहा कि भोजन प्राप्त करने के बाद जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई देने वाली संतुष्टि ही अभियान की वास्तविक उपलब्धि है।
आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बृज की रसोई किसी पर उपकार करने का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति सामाजिक दायित्व निभाने का प्रयास है। अनुराग दुबे ने सेवा अभियान में सहयोग करने वाले नागरिकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अभियान के सफल संचालन में सी.एच. त्रिपाठी, अश्वनी कुमार वाली, जालिम सिंह, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, उमाशंकर यादव, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, बलवंत सिंह, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह और सुनीता सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Check Also

अनिल शर्मा के निधन पर पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES