Breaking News

दारा सिंह चैहान ने नामांकन किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंत्रीगण साथ रहेे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मऊ/लखनऊ 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चैहान ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व बापू इण्टर कालेज में हुई नामांकन सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित NDA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
   श्री चैधरी ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चैहान के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब और जनता के समर्थन ने तय कर दिया है कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चैहान की भारी बहुमत में विजय सुनिश्चित है। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका-साथ, सबका-विकास और सबका- विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए बिना किसी भेदभाव के सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि घोसी की जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय का आशीर्वाद देगी। सभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, अपना दल कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा, गिरीश चन्द्र यादव, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद, संतोष सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सहजानंद राय पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा जनमानस मौजूद रहा।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES