Breaking News

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के स्थापना दिवस समारोह में जवानों को दिया सेवा का मूलमंत्र

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य रैतिक परेड की ली सलामी, होमगार्ड जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के 63वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित का मूलमंत्र देते हुए भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि होमगार्ड केवल एक बल नहीं, बल्कि समाज का विश्वास और प्रदेश सरकार की शक्ति है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हर थाने में होमगार्ड जवानों के लिए एक कमरा आरक्षित होगा, जहां वे अपनी वर्दी और आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रख सकेंगे। साथ ही उन्होंने विभाग से आयुष्मान भारत की तर्ज पर कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने उत्कृष्ट परेड और विभाग की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने बताया कि 1963 से स्थापित यह बल प्रदेश पुलिस का महत्वपूर्ण संबल रहा है और पुलिसिंग से लेकर आपदा प्रबंधन, यातायात, डायल 112, चुनाव और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में इसकी भूमिका अहम रही है।
मुख्यमंत्री ने कोविड काल में जवानों के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए बताया कि बलिदान देने वाले जवानों के परिजनों को अब तक 143 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि दी जा चुकी है। उन्होंने दैनिक, प्रशिक्षण और अंतर-जनपदीय भत्तों में हुई बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री धर्मवीर प्रजापति और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES