Breaking News

भाजपा के राजनीतिक एजेंडा में गांधी जी के विचारों को जगह नहीं उनके सपने कहाँ पूरे हुए? : अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी की ओर से आज राजधानी लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 154वीं जयंती मनाई गई तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल संग गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि अन्याय के विरूद्ध दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक में गांधीजी ने सत्याग्रह के जरिए शोषणकारी ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। आज दुनिया गांधी जी की ओर देख रही है। उनके रास्ते से ही दुनिया में शांति और समाज में सद्भाव कायम किया जा सकता है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के राजनीतिक एजेंडा में गांधी जी के विचारों को जगह नहीं है। उनके सपने कहाँ पूरे हुए?
श्री गांधी आश्रम, हजरतगंज लखनऊ में श्री चैधरी, ट्रस्टी रामेश्वर नाथ मिश्र, प्रो0 रमेश दीक्षित, श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती जूही सिंह ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सपा मुख्यालय में अरविन्द कुमार सिंह, अताउर्रहमान, शशांक यादव, डॉ0 आर.ए. उस्मानी, विकास यादव, एस.के. राय, सुधीश यादव, सुरेन्द्र पवार आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Check Also

हरतालिका तीज पर बन रहे कई शुभ योग, इन सात राशियों को मिल सकता है धन लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES