Breaking News

पीआईबी द्वारा बाराबंकी में मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान पर प्रशिक्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), लखनऊ की ओर से बाराबंकी के पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन रविवार को किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित लोक-सभागार में होगी। इसमें फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की पहचान, फैक्ट-चेकिंग तथा डिजिटल टूल्स के प्रभावी इस्तेमाल के साथ केंद्र सरकार की 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों पर चर्चा होगी।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि पद्मश्री रामसरन वर्मा और विशिष्ट अतिथि बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, आईएएस मौजूद रहेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे। सत्र में सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाले फोटो, वीडियो और समाचारों की सत्यता जांचने के व्यावहारिक तरीके बताए जाएंगे। वायरल सामग्री के मूल स्रोत की पुष्टि, सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों का फैक्ट-चेक और समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले स्वतंत्र रूप से तथ्यों का सत्यापन करने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। पत्रकारों को गूगल समेत विभिन्न डिजिटल टूल्स के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला के दूसरे प्रमुख सत्र में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से किए गए प्रमुख विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य पत्रकारों को सरकारी योजनाओं और पहलों से संबंधित प्रमाणित एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि इन विषयों पर अधिक सूचनापरक रिपोर्टिंग की जा सके। डिजिटल और सोशल मीडिया के तेजी से विस्तार के बीच गलत सूचनाओं की पहचान पत्रकारिता की बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में ‘वार्तालाप’ के जरिए पत्रकारों को विश्वसनीय, तथ्यपरक और सत्यापित खबरों के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण :
दिनांक: 9 अगस्त 2026, रविवार
समय: प्रातः 10:30 बजे
स्थान: लोक-सभागार, कलेक्ट्रेट, बाराबंकी

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES