Breaking News

आरएलडी छात्र सभा नेताओं ने केजीएमयू में घायल एबीवीपी कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री मनीष तिवारी ने मंगलवार को संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर बाराबंकी स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल एबीवीपी छात्र नेताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना।
आरएलडी छात्र सभा पदाधिकारियों ने लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास अस्वीकार्य है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए, न कि हिंसा और दमन के सहारे। प्रदेश महामंत्री मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा छात्रहितों के पक्ष में खड़ा रहा है और आगे भी छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *