Breaking News

भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण के साथ 10 लाख बरामद, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 1 मार्च 2026 को मिली सूचना के आधार पर अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र से अभियुक्त राजेन्द्र को पकड़ा। उसके कब्जे और निशानदेही पर भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण तथा चोरी के 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे गजरौला से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद आभूषण और नकदी उसी घटना से संबंधित बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र निवासी नजीमाबाद सूर्यनगर, थाना किच्छा, जनपद उधमसिंहनगर, उत्तराखंड हाल पता रामपुर देवरई, थाना बीकेटी, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

Check Also

रोबोटिक सर्जरी से नौ वर्षीय माही को मिला नया जीवन, KGMU में पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक सर्जरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES