Breaking News

सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर विशेष कार्याधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने हजरतगंज स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सूचना अधिकारी दिलशाद अहमद ने बताया कि इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू न केवल एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थीं, बल्कि देश की राजनीति और सामाजिक चेतना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्हें ‘भारत कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता है।

डॉ. बोबडे ने कहा कि सरोजिनी नायडू का जीवन राष्ट्रसेवा, महिला सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल के रूप में उन्होंने प्रशासनिक मर्यादाओं और जनसेवा की नई मिसाल स्थापित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : बबलू कुमार, ज्वाइंट पुलिस आयुक्त

-सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा करने पर राजेश सोनी के नेतृत्व में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES