Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच अयोध्या इकाई ने किया तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मनीष सोनी
अयोध्या 5 सितम्बर। आज दि0 5 सितम्बर 2021 को अयोध्या दर्शन को लखनऊ से चलकर आए तीर्थ यात्रियों का स्वागत सोनार जाति के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की अयोध्या इकाई के पदाधिकारियों ने किया।
        इस व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच संगठन के पदाधिकारियों ने सभी तीर्थयात्रियों को भगवा पटका पहना कर व तिलक करके स्वागत किया। इसके बाद सभी को भोजन कराया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को राम की नगरी अयोध्या दर्शन में भरपूर सहयोग किया और मंदिरों का दर्शन करवाया। इन तीर्थयात्रियों का नेतृत्व वैभव स्वर्णकार ने किया था।
        इस स्वागत व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच संगठन के पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष राम आधार सोनी, अयोध्या इकाई के प्रभारी रामू सोनी, जिला उपाध्यक्ष राम जी दर्शन नगर, कोषाध्यक्ष संजू सोनी, सूचना प्रसारण मंत्री वीरेंद्र सोनी उपस्थित थे।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES