Breaking News

एस. आर. ग्रुप का “उड़ान 2023” भव्यता के साथ सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 04 नवम्बर। S.R. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के S.R. ग्लोबल स्कूल में “उड़ान 2023 वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव” का आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, युवा नेता नीरज सिंह, सभापति मानवेन्द्रसिंह, महंत राजू दास हनुमानगढ़ी, इंजी अवनीश सिंह MLC आदि कई मंत्री और नेता उपस्थित थे। शुरुआत गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्रों ने नाट्य नाटिका, संगीत वादन एवं नाटक मंचन, नृत्य कर सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
S.R. ग्लोबल स्कूल और S.R. इंटरनेशन स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा CBSE/ICSE बोर्ड से प्रदान करता है, जिसके छात्र हर वर्ष शिक्षा में नई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि छात्रों के लिए विशिष्ट शैक्षिक व्यवस्था एवं संस्थान में उच्च कोटि के संसाधन बहुत ही कम मूल्य पर प्रदान किये जा रहे है, जो की राष्ट्र सेवा के समतुल्य ही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की लखनऊ के ग्रामीण अंचल में होकर भी S.R. के प्रबंधको एवं कर्मचारियों के परिश्रम से दिव्य संस्थान बनाया गया है।
S.R. ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा की छात्र के भविष्य का सृजन गुरु के द्वारा होता हैं जो राष्ट्र सेवा के समान है। गुरु के संस्कार परिवार, फिर समाज,और देश निर्माण जैसे ही है। सभी आये हुऐ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES