Breaking News

भारी मात्रा में सोने-चाँदी के आभूषण, हरियाणा के 11 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गुरूवार को 11 अभियुक्तों सोनू, अनिल, नरेश व आठ अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 83 हजार 273 रूपये नगद आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.12.2024 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण आदि चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
सोनू एवं अनिल निवासी पड़ला थाना व जनपद रेवाड़ी हरियाणा।
नरेश निवासी हंसा कॉलोनी थाना बल्लभगढ़ सदर जनपद फरीदाबाद हरियाणा।
आठ अभियुक्ता।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *