Breaking News

चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केवल एक सम्राट ही नहीं, ‘अखंड भारत’ के विचार के वाहक थे : Dy.C.M. केशव मौर्य

– Dy.C.M. केशव मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारत को राजनीतिक रूप से एक सूत्र में पिरोने वाले, विदेशी आक्रांताओं की षड्यंत्रकारी तिरछी दृष्टि से भारत भूमि की रक्षा करने वाले, मौर्य वंश के संस्थापक, महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केवल एक सम्राट नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की उस चेतना के वाहक थे, जिन्होंने ‘अखंड भारत’ के विचार को प्रारंभ किया।

Check Also

यूपी के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES