Breaking News

कैंसर की रोकथाम, निदान अब होगा और आसान, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान और ITI के बीच हुआ MOU

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार
लखनऊ। कैंसर की देखभाल और अनुसंधान को आगे बढ़ाने की दिशा में कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान (KSSSCI), लखनऊ और मनींद्र अग्रवाल निदेशक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ITI) कानपुर के बीच समझौता ज्ञापन हुआ। KSSSCI की तरफ से मदन लाल ब्रह्म भट्ट, निदेशक ने समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य ऑन्कोलॉजिकल सेवाओं का विस्तार करना और कैंसर की रोकथाम, निदान और उपचार में नवाचार को बढ़ावा देना है।
जानकारी के अनुसार यह समझौता देश के प्रमुख कैंसर अनुसंधान संस्थानों में से एक और भारत के अग्रणी तकनीकी एवं अनुसंधान संस्थानों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत को चिह्नित करता है। इस साझेदारी का उद्देश्य वैज्ञानिकों के आदान-प्रदान, सहयोगात्मक अनुसंधान और नए हस्तक्षेपों के विकास के माध्यम से ऑन्कोलॉजी में नैदानिक और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाना है।
समझौता ज्ञापन के उद्देश्य: –
– उन्नत ऑन्कोलॉजिकल समाधानों पर केंद्रित संयुक्त अनुसंधान पहल।
– कैंसर का शीघ्र पता लगाने और उपचार के लिए नई तकनीकों का विकास और कार्यान्वयन।
– सहयोगात्मक शिक्षा और नवाचार के लिए वैज्ञानिक विशेषज्ञता और संकायों का आदान-प्रदान।
इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैंसर देखभाल की जटिल चुनौतियों से निपटने में अंतःविषय सहयोग के महत्व पर बल दिया। यह साझेदारी रोगी-केंद्रित कैंसर समाधान में परिवर्तनकारी प्रगति लाने की उम्मीद है, जो चिकित्सा विज्ञान को तकनीकी नवाचार से जोड़ती है। यह सहयोग कैंसर के परिणामों में सुधार के प्रति एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भारत में कैंसर से निवारण् के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES