Breaking News

राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का निधन

राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं प्रवक्ता रहे वरिष्ठ प्रचारक वीरेश्वर द्विवेदी जी का राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में सायं 5:00 बजे 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आप विगत एक माह से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे। आपकी शिक्षा उरई डीएवी कॉलेज से परास्नातक हुई। आप डीएवी कॉलेज उरई के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे।
अशोक सिंघल की प्रेरणा से आप सन 1972 में दैनिक जागरण से पत्रकारिता की नौकरी छोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। आपने प्रयाग महानगर के प्रचारक, विद्यार्थी परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री, राष्ट्रधर्म पत्रिका के सम्पादक, हिन्दू विश्व पत्रिका के सम्पादक, पथ-संकेत के सम्पादक, विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख एवं क्षेत्र प्रचारक प्रमुख आदि के दायित्व का निर्वहन किया।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *