Breaking News

शराबी ने ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुलाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
हरदोई। हरदोई में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक शराबी ने ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुला ली। वो पुलिस से जांच कर आरोपी को पकड़े जाने के लिए अड़ा रहा। पुलिस और चोरी की शिकायत करने वाले की बातचीत का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि कोतवाली शहर के मन्नापुरवा की ये घटना है जहां दीपावली को लेकर अलर्ट पुलिस उस वक्त हड़बड़ा गई, जब यूपी-112 पर काल आई कि आलू चोरी हो गए। पुलिस की टीम भागती हुई पहुंची, लेकिन वहां पहुंच कर उसने अपना माथा पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि एक शराबी के ढ़ाई से तीन सौ ग्राम आलू रखे थे, वो गायब हो गए। पुलिस ने जब पूछा कि कौन ले गया तो उसने कहा कि इसी की जांच करना है।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES