Breaking News

मुख्यमंत्री द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल का शुभारम्भ व पदक विजेता पुलिस कार्मिकों का अलंकरण

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। आज दिनांक 02.10.2021 को पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार स्थित अवनि प्रेक्षागृह में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 152 जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का मुकुल गोयल, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस अलंकरण समारोह में स्वागत करते हुये उन्हे तुलसी पौधा भेंट किया गया। अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह, उ0प्र0 शासन को प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था द्वारा तुलसी पौधा भेंट किया गया। इस समारोह में पुलिस पदक अलंकरण का कार्यक्रम, उ0प्र0 पुलिस मानव सम्पदा पोर्टल का शुभारम्भ एवं साइबर अपराध ऑनलाइन प्रशिक्षण का समापन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 पुलिस मानव सम्पदा पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। मानव सम्पदा पोर्टल में पुलिस कर्मियों के भर्ती से लेकर सेवानिवृत्त विवरण को एक जगह व्यवस्थित किया गया है। इस व्यवस्था द्वारा पुलिस कर्मियों के पदोन्नति, स्थानान्तरण, प्रशिक्षण, अवकाश आदि को समाहित करते हुये सभी प्रविष्टियां अंकित होने का प्राविधान है। मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 15 सितम्बर से प्रारम्भ प्रदेश स्तरीय साइबर ऑनलाइन प्रशिक्षण सेशन का समापन किया गया। इस अवसर पर साइबर अपराध से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी। प्रदेश के समस्त थाने, पुलिस लाइन, साइबर सेल, प्रशिक्षण केन्द्र, रेलवे पुलिस, पीएसी वाहिनी में 1,943 टर्मिनल से जूम के माध्यम से लगभग 01 लाख पुलिस कर्मियों द्वारा यह कार्यक्रम देखा गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ट्विटर व फेसबुक पर किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि- आपकी गरिमामयी उपस्थिति से हम सब अत्यन्त ही गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। महोदय आपके कुशल नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षों में पुलिस की छवि में व्यापक सुधार हुआ है और अपराधों में अंकुश लगा है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्यवाही करके पूरे प्रदेश में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्ष को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप मना रहा है। आज आपके द्वारा 75 पुलिस कार्मिकों को पदक- इनमें 15 पुलिस कार्मिकों को मुख्यमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक, 35 कार्मिकों को वीरता के लिये पुलिस पदक एवं 25 कार्मिको को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 75 पुलिस कार्मिकों को अंलकृत किया गया।
पदक प्राप्त करने वाले पुलिस कार्मिकां का विवरण-
मुख्यमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक
स्वतंत्रता दिवस-२०१९ –
1. आनन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस/कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ0प्र0, लखनऊ, कवीन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज, राज कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, गौतमबुद्धनगर, आदेश त्यागी, उप निरीक्षक, जनपद जौनपुर, बृजेश कुमार, आरक्षी जनपद चन्दौली
स्वतंत्रता दिवस-२०२० –
राजेन्द्र पाल सिंह, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, उ0प्र0 लखनऊ, सत्य नारायण साबत, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ, डा0 अर्चना सिंह, पुलिस उपाधीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0, लखनऊ, लोकेश कुमार, निरीक्षक जनपद
स्वतंत्रता दिवस-२०२१-
बृज भूषण, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ, सुश्री इन्दू सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद, चैम्पियन लाल, निरीक्षक, ए0टी0एस0 मुख्यालय,लखनऊ, रितुल कुमार, आरक्षी, एस0टी0एफ0 गौतमबुद्धनगर
वीरता के लिये पुलिस पदक –
आनन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस/कारागार।, प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, उ0प्र०, अभिषेक यादव, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर।, श्री सतपाल, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर।, प्रवेश कुमार, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद मुजफ्फरनगर, अजय कुमार, उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद मुजफ्फरनगर, विनीत कुमार कपासिया, आरक्षी ना0पु0 जनपद मुजफ्फरनगर, असीम अरूण पुलिस आयुक्त कानपुर नगर तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक ए0टी0एस०, स्व0 राजेश साहनी अपर पुलिस अधीक्षक ए0टी0एस0 यह पदक स्व0 श्री साहनी के मरणोपरान्त उनकी घर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहनी को प्रदान किया गया।, अतहर अहमद आरक्षी ए0टी0एस०, अविनाश कुमार आरक्षी ए0टी0एस, विकास यादव आरक्षी ए0टी0एस0, महेन्द्र पाल आरक्षी ए0टी0एस0, फहीम मियां आरक्षी ए0टी0एस0, एस0के0 भगत पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, विजय भूषण सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, अरविन्द चतुर्वेदी पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, धनन्जय मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक मऊ, अजय कुमार साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर, नरेन्द्र प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर, अवधेश सिंह आरक्षी आजमगढ, लक्ष्मी निवास मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, विशाल विक्रम सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0, विनय कुमार सिंह उप निरीक्षक एस0टी0एफ0, सत्य प्रकाश सिंह उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, भानु प्रताप सिंह मुख्य आरक्षी, यशवन्त कुमार सिंह आरक्षी नागरिक पुलिस, संतोष कुमार सिंह आरक्षी नागरिक पुलिस, धर्मेश कुमार शाही पुलिस उपाधीक्षक, आनन्द कुमार शाही निरीक्षक, अमित कुमार उप निरीक्षक हाथरस, शैलेन्द्र कुमार उप निरीक्षक, एस0टी0एफ0, लोकेश भाटी आरक्षी मेरठ, एकान्त यादव आरक्षी मेरठ यह पदक स्व0 श्री एकान्त यादव के मरणोपरान्त उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंशु यादव को प्रदान किया गया।
विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक –
संजय कक्कड़, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक यह पदक मरणोपरान्त स्व0 श्री कक्कड़ की धर्मपत्नी श्रीमती जय श्री कक्कड़ को प्रदान किया गया, धीरेन्द्र कुमार धवन, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, प्रदीप सिंह, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक स0पु0, सूर्य कुमार त्रिवेदी, सेवानिवृत्त रेडियो उप निरीक्षक, ललितेन्द्र कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी, ओंकार सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, सुन्दर लाल, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक, चन्द्रशेखर कौशिक, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक, फूल सिंह, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक, महेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अध्यापक, रणविजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ‘सदर’ जौनपुर, नरेश बाबू दीक्षित, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ना0पु०, अरूण कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक, शोबराती खान, सेवानिवृत्त प्लाटून कमाण्डर, अजय आनन्द, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, सुनील कुमार गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, अनिल कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमती सुनीता शर्मा, उप महानिरीक्षक, गनेश कुमार त्रिवेदी, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक, सुरेन्द्र नारायण, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक, सुभाष सिंह बघेल, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, राज कुमार सिंह, सहायक रेडियो अधिकारी, मो0 सगर सिद्दीकी, सेवानिवृत्त प्रतिसार निरीक्षक, नन्दन सिंह, सेवानिवृत्त रेडियो उप निरीक्षक, निर्मल चन्द अवस्थी, रेडियो उप निरीक्षक, सुरेश कुमार, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी
मुख्यमंत्री अंलकरण समारोह के पश्चात अपने सम्बोधन में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी, के जन्म दिवस पर दोनो महापुरूषों को कोटि-कोटि नमन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा पदक प्राप्त समस्त पुलिस कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि पुरस्कार विजेताओं से अन्य पुलिस कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिये।

Check Also

प्रत्याशियों को अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि की सूचना तीन बार सार्वजनिक कराएं: सीईओ

– आपराधिक पृष्ठभूमि की सूचना को समाचार पत्रों और टी0वी0 चैनलों में प्रकाशित/प्रसारित करायें वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES