Breaking News

स्वतंत्र देव सिंह कल 03 अक्टूबर को वाराणसी में मार्गदर्शन करेंगे

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 03 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वाराणसी के निवेदिता शिक्षा सदन, महमूरगंज में संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करेंगे। वहीं सुबह 11ः15 बजे बुद्ध शीम पार्क खजूरी सारनाथ, वाराणसी में भाजपा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रदेश सम्मेलन में मार्गदर्शन करेंगे। जबकि दोपहर 01ः15 बजे रोहनियां विधानसभा कार्यालय वाराणसी में रोहनियां विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में चर्चा करेंगे। इसके पश्चात् दोहपर 02ः30 बजे सेवापुरी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक को वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक में सम्बोधित करेंगे।
श्री सिंह आजमगढ़ प्रवास में 3 अक्टूबर को सायं 5ः30 बजे लालगंज विधानसभा की बूथ समिति बैठक शगुन मैरिजहाल, सायं 6ः30 बजे दीदारगंज विधानसभा की बूथ समिति बैठक मोहम्मदपुर बाजार, सायं 07ः30 बजे सदर विधानसभा की बूथ समिति बैठक ग्राम पंचायत देवसरी तथा रात्रि 08ः30 बजे गोपालपुर विधानसभा की बूथ समिति बैठक को ग्राम पंचायत मधुवन में सम्बोधित करेंगे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES