Breaking News

अवैध असलहे सप्लाई गिरोह के तीन व्यक्ति पकड़े गए

– तारुन पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या 2 अक्टूबर। अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने के बगल अवैध असलहे की सप्लाई करते हुए तीन व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्तियों की गौरा-गयासपुर चौकी के अंतर्गत रामदास पुर गांव के व्यक्ति के रूप में पहचान हुई।
अयोध्या संवाददाता मोनू सिंह ने बताया कि अबैध असलहा सप्लायी के आरोप में पकड़े गए हिमांशु सिंह पिता नीलेश सिंह, उत्कर्ष सिंह पिता नीलेश सिंह, आदित्य सिंह पिता अमित सिंह के रूप में पहचान हुई है। असलहे सप्लाई करने से पहले तारुन पुलिस ने उन तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष तारुन ने पकड़े गए लोगों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई का आदेश दिया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES