Breaking News

धूमधाम से मना मुलायम सिंह का जन्मदिन, रामगोपाल सहित सभी ने आशीर्वाद लिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 20 नवंबर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ, समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय सहित देश के विभिन्न प्रांतो के पार्टी कार्यालयों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के पार्टी कार्यालयों में हर्शोल्लास के साथ मनाया गया है। जन्मदिन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। श्री यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शाल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करके जन्मदिन पर नेताजी से आशीर्वाद लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न दलों और संगठनों के नेताओं ने नेताजी को पुष्पगुच्छ, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर 83 किलो के लड्डू बांटे गये और केक काटा गया।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आए हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में जो जोश दिखाई दे रहा है वह परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। इसे आप लोग कामयाब बनाएं।
जन्मदिवस आयोजन में रामगोविन्द चौधरी, अहमद हसन, उदय प्रताप सिंह, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, अन्नू टण्डन, अम्बिका चौधरी, राकेश प्रताप सिंह, आनन्द भदौरिया, डॉ0 राजपाल कश्यप, राम आसरे विश्वकर्मा, अनुराग यादव, बृजेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES