Breaking News

दुष्कर्म, हत्या, भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण, जीरो टॉलरेंस सिर्फ खोखला नारा : अखिलेश यादव

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हत्या, लूट तथा अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस सिर्फ खोखला नारा बनकर रह गया है, क्योंकि न बेटियां सुरक्षित हैं, न महिलाएं, न व्यापारी और न ही आम नागरिक।
अखिलेश यादव ने हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एटा के सकीट क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई, जबकि प्रयागराज में सूचना विभाग के उपनिदेशक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। चंदौली में भी दवा व्यवसायी की हत्या ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों, दबंगों और भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण मिला हुआ है, जिससे पूरा प्रदेश असुरक्षा और अराजकता की स्थिति में पहुंच गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार द्वारा शुरू की गई डायल 100 और 1090 जैसी सेवाओं को भी भाजपा ने बदहाल कर दिया है। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि 2027 में जनता भाजपा से मुक्ति पाकर समाजवादी सरकार लाएगी और प्रदेश में फिर से खुशहाली का दौर शुरू होगा।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES