Breaking News

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोहिया संस्थान में 10 रोगियों को पोषक आहार वितरित

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में 20 नवंबर 2025 को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लायंस क्लब लखनऊ एक परिवार के सहयोग से 10 टीबी ग्रसित रोगियों को एक माह का पोषक आहार वितरित किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में संचालित केंद्र सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सा विशेषज्ञ और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह, पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अजय कुमार वर्मा तथा लायंस क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन मधु श्रीवास्तव, सेक्रेटरी लायन दीप्ति कटियार, VDG-2 लायन दलजीत सिंह ‘टोनी’ सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने रोगियों को बेहतर पोषण और देखभाल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह ने क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और पौष्टिक आहार उनकी रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन प्रदीप भारद्वाज और लायन सोनू अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES