Breaking News

अखिलेश से बिजनौर व नगीना के मज़हबी रहनुमाओं का प्रतिनिधिमंडल मिला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज लखनऊ में ज़िला बिजनौर, नगीना और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मज़हबी रहनुमाओं का एक अहम प्रतिनिधिमंडल मिला। इस मुलाक़ात की व्यवस्था पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफ़ियान क़ुरैशी ने की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को और मज़बूत बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार भी साझा किए। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जनाब सालिम अय्यूबी ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में हकीम मौलाना मोहम्मद कामिल, मौलाना मोहम्मद नफ़ीस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद शमशेर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद जुबैर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद आमिर क़ासमी, मुफ़्ती साजिद, मौलाना मोहम्मद अकील, मुफ़्ती अनस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद मुख़्तार, मौलाना ग़ुफ़रान, मुफ़्ती मोहम्मद रियाज़ क़ासमी, क़ारी मोहम्मद हाशिम, क़ारी मोहम्मद दानिश, मुफ़्ती मोहम्मद वसीम क़ासमी, मौलाना सलमान नदवी, मौलाना साद और मौलाना उस्मान शामिल रहे। इनके अतिरिक्त इलाहाबाद से जावेद मोहम्मद ने भी मुलाक़ात की।
बैठक के दौरान सभी रहनुमाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ बुलंद करती रही है। अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग की आवाज़ उठाने और जनता के अधिकारों व इन्साफ़ की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वदेशी पर जोर, बुनकरों को सम्मान और योजनाओं का लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES