Breaking News

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी पर सभी की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की है।
उन्होंने कहा कि यह दिन पैगंबर मुहम्मद साहब के जीवन और उनकी दी गई शिक्षाओं को याद दिलाता है। पैगंबर साहब ने हमेशा मानवता की भलाई, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनका कहना था कि सबसे अच्छा इंसान वही है जो मानवता के लिए अच्छे कार्य करता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाएं समाज में शांति, भाईचारे और इंसानियत की भावना को सशक्त बनाती हैं। उनके आदर्श आज भी सभी को प्रेरणा देते हैं और हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर समाज और देश की बेहतरी के लिए कार्य करने की दिशा दिखाते हैं।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राज्यपाल ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हस्तशिल्प विश्वविद्यालय की स्थापना पर दिया जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES