Breaking News

CRIME : 60 लाख के चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण बरामद, 04 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
खीरी 8 नवंबर। दिनॉक 07.11.2023 को थाना निघासन, थाना पढुवा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भिन्न-भिन्न स्थानों से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 60 लाख रूपये कीमत की चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनॉक 18/19.10.2023 को थाना निघासन क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना की कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना निघासन पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1-मनोहर उर्फ नन्हु निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहॉपुर।
2-भोला निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहॉपुर।
3-कुंजा उर्फ वेदप्रकाश निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहॉपुर।
4-अमित निवासी ग्राम भटपुर मिश्र थाना निगोही जनपद शाहजहॉपुर।

Check Also

सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी को बड़ी सफलता, ₹8 हजार करोड़ से 100 मेगावाट डेटा सेंटर लगाएगी Golden State Capital

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सिंगापुर/लखनऊरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES