Breaking News

शिक्षा क्षेत्र में 17,059 पदों पर भर्ती, योगी सरकार के एक लाख रोजगार लक्ष्य में अहम हिस्सेदारी

´uवेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को सरकारी रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार का मिशन रोजगार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह माह में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का संकल्प लिया है। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र में 17,059 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से वर्ष 2026 में जारी विज्ञापनों में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा के पद शामिल हैं।
उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य के 111 और सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती होनी है। सहायक आचार्य पदों की परीक्षा 19 और 20 नवंबर को प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 897 और प्रवक्ता के 2,607 पद शामिल हैं। सहायक अध्यापक की परीक्षा तीन और चार दिसंबर तथा प्रवक्ता की परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को प्रस्तावित है।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी के 11,508 पदों पर भर्ती सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। इन पदों की परीक्षा भी तीन और चार दिसंबर को प्रस्तावित है। इसके अलावा विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है।
शिक्षा क्षेत्र के 17,059 पद एक लाख सरकारी भर्तियों के लक्ष्य का करीब 17 प्रतिशत हैं। इन नियुक्तियों से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Check Also

जेलों के आधुनिकीकरण पर योगी सरकार का जोर, बजट में 215 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *