Breaking News

करहल में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी: डिंपल यादव, सांसद

वेब (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा समाज को बांटने और भड़काने का काम करती है। केंद्र की 10 साल और प्रदेश की 8 साल की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को डीएपी और अन्य खाद नहीं मिल रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है। करहल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में आयोजित सभा को सांसद डिंपल यादव सम्बोधित कर रही थी।
सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए का हक छीना है। पीडीए भाजपा के धोखे को समझ चुका है। करहल में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा सरकार में अन्याय अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ हर वर्ग एकजुट होकर उसे हराने का काम करेगा।
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए तेज प्रताप यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES