Breaking News

सिद्धांतों से समझौता नहीं करता है आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता

– हरजिंदर सिंह बने आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन
– राजधानी के एक लाख व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य : संजय गुप्ता
– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ नगर कार्यकारिणी कमेटी का हुआ चुनाव
– राजधानी के 300 व्यापारियों को लखनऊ नगर कार्यकारिणी कमेटी (वर्ष 2026-28 ) में चुना गया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ नगर कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 का चुनाव रविवार को सदर बाजार स्थित कबीर इन बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। राजधानी के 160 बाजारों से जुड़े अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों की बैठक में 11 सदस्यीय चुनाव प्रभारी कमेटी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। व्यापारी नेता हरजिंदर सिंह को नगर अध्यक्ष चुना गया। राजीव शुक्ला, संजय त्रिवेदी, संजीव जैन, अमित अग्रवाल, आशीष गुप्ता (अंशुल), राजन मिश्रा, मोहित कपूर, नरेश अग्रवाल, विजय साई कपूर, अखिल ग्रोवर और आशीष कुमार गुप्त को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मनीष जैन कोषाध्यक्ष चुने गए।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 65, उपाध्यक्ष के 100, वरिष्ठ संगठन मंत्री के 12, संगठन मंत्री के 30, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री के 10, संयुक्त मंत्री के 10, वरिष्ठ मंत्री के पांच, मंत्री के 20, प्रचार मंत्री के पांच पदाधिकारी तथा 30 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। विभिन्न पदों पर राजधानी के अलग-अलग बाजारों से जुड़े व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने राजधानी के एक लाख व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को नए और आधुनिक तरीके से उठाएगा तथा सकारात्मक सोच और नवीन संगठनात्मक कार्यशैली के माध्यम से व्यापारियों की दशा और दिशा में बदलाव लाने का प्रयास करेगा।
संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यापारी की समस्या की जानकारी मिलते ही समाधान के लिए तत्काल मौके पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठन अब एक बड़े परिवार का रूप ले चुका है और संगठन अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना काम करेगा। चुनाव प्रभारी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अक्टूबर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES