Breaking News

इंडियास्किल्स के लिए 22 सितंबर तक करें आवेदन, युवाओं को कौशल के साथ रोजगार का अवसर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी गई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) ने युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है। अभ्यर्थी स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। क्यूआर कोड के जरिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इंडियास्किल्स युवाओं को अपनी तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता प्रदर्शित करने का बड़ा मंच देता है। प्रतियोगिता जिला स्तर से शुरू होकर मंडल, राज्य, रीजनल और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिल सकता है।
प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोन, कोडिंग, वेल्डिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत विभिन्न कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता को 20 हजार, रजत को 15 हजार और कांस्य पदक विजेता को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। रीजनल स्तर पर पुरस्कार राशि क्रमश: 75 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये है।
मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी और उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से युवाओं की दक्षता निखारी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे वर्ल्डस्किल्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है।

Check Also

गोरखपुर को सीएम योगी ने दी 40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, कल्याण मंडपम का उद्घाटन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES