Breaking News

मधुमक्खी पालन के लिए 90 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी योगी सरकार : दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री

– सहारनपुर, बस्ती और प्रयागराज में होगा आयोजन, 16 सितम्बर तक करें आवेदन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन हेतु सार्थक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार न केवल किसानों को प्रेरित कर रही है बल्कि 40 प्रतिशत तक अनुदान भी उपलब्ध करा रही है।
श्री सिंह ने बताया कि मधुमक्खी पालन से औद्यानिकी में स्वरोजगार का विस्तार होगा। मधुमक्खियाँ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किसानों की आर्थिक वृद्धि, फसलों में पर-परागण से उत्पादन क्षमता में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसे अनुपूरक व्यवसायों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें कम भूमि और कम पूंजी की आवश्यकता होती है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा सहारनपुर और बस्ती स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र तथा प्रयागराज स्थित राजकीय उद्यान में 16 सितम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक 90 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम ने बताया कि पुरुष व महिलाएँ, सभी वर्गों के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी निकटतम संयुक्त निदेशक (सहारनपुर/बस्ती) या अधीक्षक, राजकीय उद्यान प्रयागराज से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2025 है। प्रशिक्षणार्थियों को ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ दो सभ्रांत व्यक्तियों अथवा राजपत्रित अधिकारी से प्रदत्त चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES