Breaking News

शहीद पथ पर 50 लाख की चलती ऑडी कार में लगी आग

– कार की अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपये है।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शनिवार रात शहीद पथ पर पलासियो मॉल के सामने उस समय अफरातफरी मच गई, जब करीब साढ़े आठ बजे एक चलती ऑडी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोग किसी तरह कूदकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते मॉल के पास सड़क पर ऑडी धूं-धूं कर जलने लगी। तेज लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर हड़कंप मच गया। कार में लगी आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन शहीद पथ पर लग चुके जाम की वजह से रेस्क्यू टीम को पहुंचने में देर हो गई। जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह आग का गोला बन चुकी थी। टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से शहीद पथ पर एक घंटे से अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग परेशान हुए और एक एंबुलेंस भी देर तक ट्रैफिक में अटकी रही।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही यह जानकारी मिल सकी है कि कार में कितने लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह ऑडी एसई मॉडल की कार थी, जिसकी अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपये है।
गोमती नगर के फायर स्टेशन प्रभारी ने बताया कि कार का नम्बर ( यूपी 78 डीई 4901) है। दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। क्रेन की मदद से कार को नीचे उतार कर यातायात सामान्य करवाया गया है। कार में आग कैसे लगी और कितने लोग थे इसकी जांच की जा रही है?

 

Check Also

वैज्ञानिक नवाचार की नई उड़ान, सीमैप के 67वें स्थापना दिवस पर आयुष अनुसंधान और एमएसएमई सहयोग को मिली गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप ने शुक्रवार को अपना 67वां स्थापना दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES